1. आदरणीय वल्लभ भाई की प्रतिमा तो आवश्यक थी।
2. कुछ लोग कहते हैं इतनी बड़ी प्रतिमा तो केवल महात्मता गांधी की होनी चाहिये थी।
3. महात्मा का अपना रोल था, और उस हिसाब से प्रतिमा तो लाला लाजपत रॉय साहिब की, शहीद भगत सिंह और शहीद चंद्रशेखर आज़ाद, शहीद बिस्मिल, और बाकी सभी वीर आत्माओं की भी बननी चाहिए, लेकिन इतने नाटक और खर्चे की आवश्यकता नहीं है।
4. प्रतिमाओं के कद से इतिहास पुरुषों का, या प्रतिमाओं को बनवाने वालों का कद नहीँ नापा जा सकता, लेकिन सरदार वल्लभ भाई साहिब जैसी कुछ प्रतिभाएं ऐसी होती हैं, की उन की प्रतिमा कितनी ही बड़ी बना लो, उन की प्रतिभा के नाप से कम ही रहती है।
5. इस लिए राष्ट्रनिर्माण के एक महानायक की प्रतिमा का बनना बनाना तो सरदार पटेल समान युग पुरुष के स्मरण में एक छोटी सी सलामी है।
6. इस काम को करने के लिए मैं अवश्य ही, श्री नरेंद्र दामोदर भाई मोदी को बधाई का पात्र मानता हूँ। हज़ारों कमियां हैं हम सब में, सो मोदी में भी हैं, हाँ थोड़ा फेंकते हैं नमो, तो इस में नया क्या है !? सभी नेता फेंका फेंकी का खेल दशकों से खेल रहे हैं।
7. उधर जन्ता का माइक्रोस्कोप भी सब देख रहा है। आज नहीं तो कल जन्ता हिसाब मांगे गी, लेकिन फ़िलहाल जन्ता को कोई अच्छा हिसाब लेने वाला नहीं दिख रहा।
8. जन्ता की अदालत ढून्ढ रही है, कि ज्ज्ज किसे बनाएँ, तो पाते हैं कि सभी चोर हैं।
9. चोरों की बारात को चोरो की बारात से बदल भी दिया तो क्या मिले गा ?
10. आखीरकार कोई अच्छा विकल्प निकले, यह आवश्यक है, जो मैदान में हैं, सब बकवासी लोग हैं।
11. जिन्हें आगे बढ़ कर देश को दिशा देनी चाहिए, सब चाय बिस्कुट का जुगाड़ करने में जुटते नज़र आते हैं।
12. स्थिति दयनीय है, जन्ता दिशाहीन है, मील के पत्थर अपने आप को बचाने में लगे हैं, चमचे मतलबपरस्ती के रसगुल्लों को चापलूसी की चाशनी में डुबाने में व्यस्त हैं।
13. तो फिर रस्ता कहाँ है, मन्ज़िल कहाँ, कोई नहीं जानता, और इस ही सब का फायदा उठाने में लगे हैं, चोर उचक्के लोग, नेता बन कर।
14. अभी तो भक्त मण्डली, और वक्त मण्डली, यानी समय के मतलब-परस्त बटेरों का ही युद्ध जारी है।
15. एक बार जब प्रेशर सिलेंडर फटने तक पहुंचे गा, तभी कोई युग पुरुष धमाके से पैदा हो गा।
16. फ़िलहाल तो सब क़वायद युग पुरुषों को कद्दूकस कर के अपने मतलब की मिठाई बनाने तक सीमित है।
17. आप सभी, तजुर्बेकार हैं आदरणीय हैं, सब गोलमाल समझते हैं, लेकिन समझ समझ के भी जो न समझे, मेरी समझ में वो नासमझ है।
19. यानी, यदी आप देश और समाज को बदलना चाहते हैं, तो गली बाज़ार में निकलीये। सड़कों का, बाज़ार का, समाज का, राजनीती का कूड़ा कर्कट साफ़ करने में योगदान दीजिये, अपने समय, ऊर्जा और प्रयत्न की आहूती राष्ट्रनिर्माण के यज्ञ में अर्पित कीजिये, केवल बातों से कुछ नहीं होने वाला। इक़बाल का शेर याद आता है,
'इक़बाल' बड़े उपदेशक हैं,
मन बातों से मोह लेते हैं,
गुफ़्तार के गाज़ी बन तो गये,
किरदार के गाज़ी बन न सके।
🚩तत्त सत्त अकाल🚩
🙏✒गुरु बलवन्त गुरुने⚔
