(व्यंग)
भृष्ट व्यवस्था, एक बार फिर ले आई है, पांच राज्यों में जबरदस्त ताक़त से लबरेज़ और भरपूर भ्र्ष्टाचार करने की सम्भावनाएं लिए, व्यवस्था के उच्च पदों पर आम चुनाव द्वारा बंपर भर्तियाँ! इन उच्च पदों की खासियत यह है कि इन पे तुच्छ और चरित्रहीन व्यक्ति भी बैठ सकता है।
विस्तृत विवरण निम्नानुसार है!
i. पद का नाम- नेता विधि सभा, जिस का विधान तो सिफर हो चूका है, बस सिर्फ विधि बची है, अब विधी ही ऋद्धि सिद्धि एंवम सर्वत्र बकाया निधी है.
ii. पदों की संख्या -- करीब 750.
iii. न्यूनतम उम्र -- 25 साल (अधिकतम कोई सीमा नहीं, कब्र के किनारे बैठा शक्स भी आवेदन भर सकता है, जीत गया तो क्या पता उम्र ही बढ़ जाये).
iv. फार्म भरने की तिथि-- संभावित नवंबर 2018.
v. अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता - 🔔घण्टा🔔 यानी कुछ नहीं. बस देखना यह है की आप धर्म, जाती, इलाक़ा इत्यादी के नाम पर, या विदेश से काला धन ला कर लोगों के खाते में जमा कराने के नाम पर, या ऐसे ही और बकवास जुमलोँ के सहारे, ज्यादा से ज्यादा कितने लोगों का मूर्ख बना सकते हैं। जिस में यह सब करने की जितनी ज्यादा काबिलियत, उस की पद प्राप्ति की उतनी ही प्रबल सम्भावनाएं।
vi. अनिवार्य योग्यता-- भारत का नागरिक होना अनिवार्य है, आप शरीफ़ इन्सान हैं, तो कोई फ़र्क नहीं पड़ता, बस पागल तथा दिवालिये ना हों . (चरित्र प्रमाण पत्र की जरूरत नही).
vii. वेतन - ₹2,00,000 ( दो लाख रुपये प्रति माह )
viii. सुविधा - गाड़ी ,बंगला ,खाना, मोबाइल, सिक्योरिटी, ड्राइवर ,सब फ्री, भत्ते, और भी बहुत हैं, कुछ विज्ञापन में बताये नहीं जा सकते.
ix. और एक खास व जोरदार बात -- केवल 1 दिन के लिए भी चुने जाने पर पूरे जीवन भर पेंशन की पात्रता.
तो सुनहरे भविष्य के लिए तैयारी में जुट जाइये.
विशेष...... क्या आप चोर, डाकू, तस्कर, ठग्गत ठगाउति बाबा, मवाली, रंगबाज़ इत्यादि रहे हैं। यदी हां तो आप को अवश्य अप्लाई करना चाहिये, इस पद को पाते ही आप के सभी पाप धुल जायें गे.
यदी आप अभिनेता, नौटंकीबाज़, रामलीला या नक़ल इत्यादि के कलाकार हैं, या गायक वगैरा रहे हैं , तो आप इस मौके के रहते अभिनेता से नेता बन सकते हैं.
तो चलो फिर देरी कैसी, किस्मत आजमाओ, झूठे वादों से लोगों को लुभाओ, जन्ता का बेवकूफ बनाओ और लीडर बन जाओ।
👲🕯बाबा मस्तम दरुस्त 📚🎅