1. सन 711ई. की बात है। भारत पर अरब के पहले मुस्लिम आक्रमणकारी मुहम्मद बिन कासिम के आतंकवादियों ने मुल्तान विजय के बाद पंजाब के गांव नगरों में भीषण रक्तपात मचाया ।
2. स्त्रियां अपनी लाज बचाने के लिए कुंए तालाबों में डूब मरीं।लगभग सभी युवाओं को या मार डाला गया, या गुलाम बना लिया गया।
3. इस दौर में इक नन्हा बालक तक्षक, इस सब का साक्षी था। उस के पिता मुहम्मद बिन कासिम की सेना के साथ हुए युद्ध में वीरगति को प्राप्त हो चुके थे।
4. मुहम्मद बिन कासिम की सेना जब तक्षक के गांव पहुची तो हाहाकार मच गया। स्त्रियों को घरों से खींच खींच कर उनकी अजमत लूटी जाने लगी।भय से आक्रांत तक्षक के घर में भी, तक्षक और उसकी मां और दो बहनें भय से कांप उठीं। तक्षक की माँ पूरी परिस्थिति समझ चुकी थी, उसने कुछ देर तक अपने बच्चों को देखा और फ़िर एक निर्णय पर पहुंची। माँ ने अपने तीनों बच्चों को खींच कर छाती में चिपका लिया और रो पड़ी। फिर देखते ही देखते उस क्षत्राणी ने म्यान से तलवार निकाली और अपनी दोनों बेटियों का सर काट डाला। उसके बाद अपने बेटे की ओर अंतिम दृष्टि डाली, और तलवार को अपनी छाती में उतार लिया।
5 आठ वर्ष का बालक तक्षक एकाएक समय से आगे निकल गया। उसने भूमि पर पड़ी मृत माँ के आँचल से अंतिम बार अपनी आँखे पोंछी और जंगल की तरफ़ भाग गया।
6. पच्चीस वर्ष बाद वह बालक बत्तीस वर्ष का पुरुष बन कर, कन्नौज के प्रतापी शासक नागभट्ट द्वितीय का मुख्य अंगरक्षक बन चुका था। वर्षों से किसी ने उसके चेहरे पर भावना का कोई चिन्ह नही देखा था। वह न कभी खुश होता था न कभी दुखी। उसकी आँखे सदैव प्रतिशोध की वजह से अंगारे की तरह लाल रहती थीं।
7. उसके पराक्रम के किस्से पूरी सेना में सुनाये जाते थे। कन्नौज के राजा नागभट्ट भी उस के अतुल्य पराक्रम से वाक़िफ थे। अरब कई बार कन्नौज पर आक्रमण कर चुके थे,पर हर बार योद्धा राजपूत उन्हें खदेड़ देते, लेकिन युद्ध के सनातन नियमों का पालन करते हुए नागभट्ट कभी उनका पीछा नहीं करते, जिसके कारण मुस्लिम सेना के कमांडर खुद को पुनर्गठित कर के पुनः आक्रमण करते थे। ऐसा अनेक वर्षों से हो रहा था।
8. एक बार फ़िर अरबी खलीफा ने एक विशाल सेना ले कर कन्नौज पर आक्रमण के लिए प्रस्थान कर दिया था। इसी सम्बंध में रणनीति बनाने के लिए महाराज नागभट्ट ने इक सभा बैठाई । सारे सेनाध्यक्ष अपनी अपनी राय दे रहे थे। तभी अंगरक्षक तक्षक उठ खड़ा हुआ और बोला, "महाराज, हमे इस बार दुश्मन को उसी की शैली में उत्तर देना होगा।" महाराज ने ध्यान से देखा और , बोले, "अपनी बात खुल कर कहो तक्षक, हम कुछ समझ नही पा रहे?"
9. "महाराज, अरब सैनिक महाबर्बर हैं। उनके साथ सनातन नियमों के अनुरूप युद्ध करने में सदा की तरह नुकसान ही होगा। अरबों को उन्ही की शैली में हराना होगा, यानी युद्ध के सनातनी मूल्यों कीमतों को दरकिनार करना होगा।" इस पर जब कुछ लोगों ने धर्म और मर्यादा की और सनातन परम्परा की गुहार लगाई, तो तक्षक ने कहा, "मर्यादा का निर्वाह उसके साथ किया जाता है जो मर्यादा का अर्थ समझते हों। आक्रमणकारी तो अपने धर्म के मद में डूबे वह राक्षस हैं जिनके लिए हत्या, लूटमार और बलात्कार ही धर्म है, ऐसे में मर्यादाहीन लोगों से मर्यादा का निर्वहन, निरर्थक है।"
10. "पर हमारा धर्म यह नही हैं वीर योद्धा।" राजा ने कहा। तक्षक ने उत्तर दिया, "राजन, राजा का केवल एक ही धर्म है, और वह है प्रजा की रक्षा। मुल्तान का युद्ध याद करें , जब मुहम्मद बिन कासिम की सेना ने मुल्तान को पराजित करने के पश्चात प्रजा पर कितना अत्याचार किया था! ईश्वर न करे, यदि हम पराजित हुए तो बर्बर अत्याचारी अरब, हमारी स्त्रियों, बच्चों और निरीह प्रजा के साथ भी वैसा ही व्यवहार करेंगे, यह बात तो आप भली भाँति जानते हैं।"
11. महाराज ने एक बार पूरी सभा की ओर निहारा। सबका मौन तक्षक के तर्कों से सहमत दिख रहा था। महाराज अपने मुख्य सेनापतियों, मंत्रियों और तक्षक के साथ गुप्त सभाकक्ष की ओर बढ़ गए। सलाह मशवरा हुआ और तक्षक की नीति को रणनीति में शामिल किया गया। अगली संध्या तक कन्नौज की पश्चिम सीमा पर दोनों सेनाओं का पड़ाव हो चुका था, और आशा थी कि अगला प्रभात एक भीषण युद्ध का साक्षी होगा।
12. अच्छा रहे गा तक्षक द्वारा बनाई गई नीति को अब हम "तक्षक_नीति" ही कहें। तो तक्षक निती का अनुसरण करते हुए, आधी रात्रि को, जब अरब सेना अपने शिविर में निश्चिन्त सो रही थी, तब तक्षक की कमांड में कन्नौज के कमांडो, अरब शिविर पर टूट पड़े।
13. अरबों को किसी भारतीय शासक से रात्रि युद्ध की आशा न थी। इस से पहले कि सैनिक उठते,सावधान होते और हथियार सँभालते, आधे अरब और उन के साथी, गाजर मूली की तरह काट डाले गए।
14. उषा की प्रथम किरण से पुर्व ही अरबों की दो तिहाई सेना मारी जा चुकी थी। सुबह होते ही, बची हुई अरब सेना भी पीछे भागी, किन्तु आश्चर्य! महाराज नागभट्ट अपनी शेष सेना के साथ उधर तैयार खड़े थे। दोपहर होते होते समूची अरब सेना काट डाली गयी। अपनी बर्बरता के बल पर विश्वविजय का स्वप्न देखने वाले आतंकियों को पहली बार किसी ने ऐसा उत्तर दिया था।
15. विजय के बाद महाराज ने अपने सभी सेना नायकों की ओर देखा, उन में तक्षक का कहीं पता नही था।सैनिकों ने युद्धभूमि में तक्षक की खोज प्रारंभ की तो देखा-लगभग हजार अरब सैनिकों के शव के बीच तक्षक की मृत देह दमक रही थी।
16. तक्षक को उठा कर महाराज के पास लाया गया। कुछ क्षण तक इस अद्भुत योद्धा की ओर चुपचाप देखने के पश्चात महाराज नागभट्ट आगे बढ़े और तक्षक के चरणों में अपनी तलवार रख कर उसकी मृत देह को प्रणाम किया।
17. भारत ने अब तक मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्योछावर करना सीखा था। तक्षक_नीति ने मातृभूमि के लिए प्राण लेना भी सिखा दिया। इस से पहले महाभारत में ऐसी ही कार्यवाही, केवल द्रोण पुत्र अश्व्थामा द्वारा की गई थी, लेकिन वह पितृ मोह से प्रेरित थी, जब कि तक्षक की प्रेरणा, सिर्फ और सिर्फ मातृभूमि से प्रेम और रणनीति की गहरी समझ थी। भारत युगों युगों तक तक्षक का आभारी रहेगा।
18. इतिहास साक्षी है, इस युद्ध के बाद अगले तीन शताब्दियों तक अरबों की भारत की तरफ आँख उठा कर देखने की भी हिम्मत नहीं हुई।
19. तक्षक ने हमें सिखाया, कि मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राण दिए ही नहीं, बल्कि लिए भी जाते है। साथ ही यह भी सिखाया, कि दुष्ट सिर्फ दुष्टता की ही भाषा समझता है, इसलिए उनके दुष्टतापूर्ण कुकृत्यों का प्रत्युत्तर उन्हें उन्हीं की भाषा में देना चाहिए, अन्यथा वो आप को कमजोर ही समझते रहेंगे।
@ ✒गुरु बलवंत गुरूने⚔