Showing posts with label गुरदास मान. Show all posts
Showing posts with label गुरदास मान. Show all posts

🚩हिंदी के पक्ष में दिए बयान पर कोझी और ओछी राजनीति।🚩


1. पंजाब के मशहूर सिंगर गुरदास मान से एक इंटरव्यूर  ने जब पूछा,  कि वह हिंदी भाषा को किस तरह देखते हैं तो  गुरुदास भाई ने बहुत ही नपा तुला और सार्थक ज़बाब दिया।

2. गुरुदास मान ने जो कहा, उस का शुद्ध सार केवल यह निकलता है,   कि मातृभाशा पंजाबी को यदी माता का स्थान दिया जाए, तो हिंदी को माता की बहन, यानी मौसी का स्थान देने में कोई बुराई नहीं। यानी मां यदी पूजनीय है, तो मौसी भी अत्ती आदरणीय है।

3.  बस, इतनी सी बात पर घटिया राजनीतिक मुर्गों और उन के गुर्गों ने बवाल मचा दिया। किसी ने आनन फानन में गुरदास को गद्दार कह डाला, किसी ने मुर्दाबाद के नारे लगा डाले।

4.  क्या सीखा हम ने गुरु नानक से ? क्या हम भूल गए कि गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म स्थान तो पटना, बिहार है, और उन का बचपन वहीं बीता।   उन की मातृभाषा तो ब्रजभाषा थी। गुरु जी ने ब्रजभाषा से अनंत प्रेम किया, और ब्रज में काव्य रचना भी की। तो मेरा डंके की चोट पे सवाल है, की क्या है कोई जो गुरु दशमेश के ब्रजभाषा प्रेम पे सवाल उठा सकता हैे ?

5.  'मान मरजाने' को मुर्दाबाद कहने वालो, तुम्हें शर्म से ही मर जाना चाहिए। गुरुदास एक गायक ही नहीं, अव्वल दर्जे का पंजाबी कवी भी है। कितने कमज़र्फ हैं वह लोग, जो मान को अच्छा बुरा कहने से पहले उस की रचना  'सर्वंश दानिया वे, देना कौन दऊ गा तेरा',  को भी भूल गए।

6.  अंत में यही कहूं गा, पंजाबियों घटिया राजनीति से ऊपर  उठो, CIA और ISI के  पालतू खालिस्तानियों  से आगे बढ़ो। दुश्मन के कुत्ते होने से बेहतर दोस्त की दहलीज की ईंट होना है, लेकिन मान खुद कह गया, प्यार की जानन लोग कमीने।
🚩सच ही राम है, सच ही वाहेगुरु🚩
✒प्रेरक गुरु बलवंत गुरुने⚔